हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर स्वामी यतिन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहाकि उत्तर प्रदेश सरकार नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती और रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ करवाएगी। इसके आदेश भी पारित किए जा चुके हैं। उत्तराखण्ड सरकार को भी इस तरह के नवरात्र के दौरान अनुष्ठान कराने चाहिए। यूपी सरकार इस दौरान सरकारी तौर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रमुख सचिव संस्कृति ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इस बारे में निर्देश भेजे हैं। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को विशेष रूप से सहभागिता की जाएगी।
महामण्डलेश्वर स्वामी यतिन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहाकि उत्तराखण्ड देवभूमि है। इसकी शुरूआत उत्तराखण्ड से की जानी चाहिए थी, किन्तु यूपी सरकार ने इसकी पहल की है तो वह स्वागत योग्य है। अब उत्तराखण्ड के धामी सरकार को चाहिए की वह भी यूपी की तर्ज पर प्रदेश के सभी सिद्ध व शक्ति पीठों में नवरात्र के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ व अखण्ड रामायण को पाठ कराए। यूपी सरकार की तर्ज पर उसकी समुचित व्यवस्था प्रदेश सरकार करे। उन्होंने कहाकि यह देवभूमि है। यहां मां पार्वती व भगवान शिव समेत सभी देवी-देवताओं का वास है। इस कारण से धामी सरकार को ऐसे आयोजनों में आगे आना चाहिए।
कहाकि योगी सरकार ने जिले के अधिकारियों को 21 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिले के जिन मंदिरों में ये सरकारी आयोजन होंगे, उनका नाम पता और दूसरी अन्य जानकारी जिला प्रशासन जुटाएगा और पूरा विवरण लेने के बाद कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इसके अलावा, जिला प्रशासन को आयोजन से जुड़ी तस्वीरें और अन्य जानकारी भी फोटो और वीडियो के साथ संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर डालनी होगी। राज्य के जिला तहसील और ब्लॉक स्तर पर देवी आयोजन समितियां गठित की जाएंगी। योगी सरकार इन सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपये मुहैया कराएगी। यूपी के सभी डीएम को देवी मंदिर और शक्ति पीठों में कलाकार चयन और समितियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं।


