नंदा-गौरा योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले 193 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हरिद्वार। नंदा-गौरा योजना में फर्जीवाड़ा कर आय प्रमाण पत्र बनवाने वाले 193 आवेदकों के खिलाफ जिला कार्यक्रम अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करायी है।


बता दें कि विगत दिनों सीडीओ प्रतीक जैन के समक्ष नंदा-गौरा योजना के तहत आए आवेदानों में फर्जी आय प्रमाण पत्र का मामला सामने आया था। जिसकी सूचना तत्काल उन्होंने जिलाधिकारी को दी थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराने के आदेश दिए थे। जिसके तहत आज जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सिडकुल थाने में 193 ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है, जिन्होंने आवेदन के साथ योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाए थे। एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद फर्जीवाड़ा करने वालों में हडकंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *