कांग्रेस के सभी विधायक एक दिन के लिए निलंबित

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के सभी विधायकों को दिन भर के लिए निलंबित कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस के तमाम विधायक कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं सत्र के आरम्भ होने से पूर्व भी वे अपना विरोध में दर्ज करा रहे हैं। आज भी गन्ना हाथ में लेकर विस के बाहर कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया।


सदन की कार्यवाही आज शुरू होने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बड़ा निर्णय लेते हुए कांग्रेस के सभी विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया। विपक्षी दल के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। जिसके चलते विस अध्यक्ष ने निलंबन की कार्यवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *