पुलिस ने दबोचे भैंस चोरी के 5 आरोपित

रिद्वार। दिनदहाड़े एक मकान से भैंस चोरी कर लेने के आरोप में रानीपुर पुलिस ने 5 लोगों को धर दबोचा। चोरी में इस्तेमाल बिना नम्बर वाहन (छोटा हाथी) भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 3 बीएचईएल निवासी वसीर पुत्र स्व युसूफ ने थाना रानीपुर में तहरीर देते बताया कि उनकी 2 भैंस अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई थी। तहरीर पर पुलिस ने शनिवार 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी की दो भैंस व घटना में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी बरामद कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों में मोहित पुत्र मेहर चंद निवासी खड़ंजा कुतुबपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार, लकी पुत्र धर्म सिंह निवासी नूर नगर थाना पुरकाजी, दीपक पुत्र धर्म सिंह निवासी थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर यूपी, अमित पुत्र रिशिपाल निवासी ग्राम लालचंद वाला थाना खानपुर जिला हरिद्वार व राजन पुत्र इलम चंद निवासी ग्राम लालचंद वाला थाना खानपुर जिला हरिद्वार के नाम शामिल है। सभी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *