बागेश्वर धाम पीठ के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में अब गाजियाबाद के डासना पीठ के परम अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी भी उतर आए। उन्होंने यह ऐलान किया कि यदि किसी ने धीरेंद्र शास्त्री को एक उंगली भी उठाई तो वह जीवित नहीं बचेगा।
नरसिंहानंद गिरी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि आज सनातन धर्म के प्रचार में लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में कुछ लोग अनर्गल बातें कर रहे हैं एवं उनको नुकसान पहुंचाने की बातें भी सुनने में आई हैं। जिस पर उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि यदि किसी ने धीरेंद्र शास्त्री की तरफ एक उंगली भी उठाई तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। हम संत लोग चुप नहीं बैठेंगे और ऐसे लोगों को कड़ा जवाब दिया जाएगा जो लोग सनातन धर्म एवं उन का झंडा बुलंद करने वालों का विरोध कर रहे हैं।
नरसिंहानंद गिरी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि पूर्व में और मैं इसी प्रकार सनातन धर्म की की बातों को करने वाले कमलेश तिवारी हत्या हुई थी, लेकिन अब संत समाज इस तरह का कोई भी कृत्य स्वीकार नहीं करेगा और ऐसे सनातन विरोधी तत्वों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। आगे नरसिंहानंद गिरी ने क्या कुछ कहा सुनिए इस वीडियो में -।


