हरिद्वार। हरिद्वार और उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। हरिद्वार के विनय कुमार का चयन नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की तरफ से 14 नवंबर को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जन्म जयंती पर भाषण देने के लिए हुआ है।
विनय कुमार प्रतिभावान वक्ता है, उन्होंने पूर्व में भी संसद भवन में संयुक्त राष्ट्र में और देश-विदेशों के मंचों पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है। अपने वक्तव्य से लोहा मनवाया है। विनय कुमार हमेशा ही उत्तराखंड की संस्कृति और विश्व की आध्यात्मिक धर्मनगरी हरिद्वार के विभिन्न विषयों को उत्तराखंड की विरासत को और परंपरा को देश विदेशों के मंचों पर उठाते रहे हैं। विनय ने बताया कि उन्हें महापुरुषों की किताबें और जीवनी पढ़ने में बेहद रुचि है। विनय कुमार की शिक्षा पतंजलि विश्विद्यालय और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से हुई है। विनय ने इस उपलब्धि पर नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार एवं जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य ने बधाई दी है।