नियमित दूध पीना एक अच्छी आदत है, लेकिन इसे पीने का पूरा फायदा तभी मिल पाएगा जब आप इसे पीने के कुछ नियम जानते हो। खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें दूध पीने के कुछ घंटे पहले भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, वरना सेहत को नुकसान पहुंचता है
- तिल और नमक:-
तिल और नमक से बनी चीजों को खा रहे हैं, तो इसके बाद दूध का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपको नुकासान पहुंचा सकती हैं। इनके सेवन के करीब 2 घंटे बाद ही दूध पिएं।
- उड़द:-
उड़द की दाल के बाद दूध का सेवन पेट व स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। अतः उड़द की दाल और दूध के सेवन के बीच कम से कम दो घंटों का अंतराल जरूर रखें।
- सिट्रिक फल:-
सिट्रिक एसिड युक्त खट्टे फलों का सेवन करने के बाद दूध का सेवन हानिकारक है। अत इन दोनों का सेवन करते समय लंबा अंतराल होना आवश्यक है।
- दही:-
दही खाने के बाद दूध का सेवन करने से बचें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं और पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।
Dr. (Vaid) Deepak Kumar*
*Adarsh Ayurvedic Pharmacy*
*Kankhal Hardwar* *aapdeepak.hdr@gmail.com*
*989790276


