वेदों के ज्ञान के कारण ही भारतीय संस्कृति समृद्धः सीएम

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कनखल स्थित सूरत गिरि बंगले में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान एवं वेदस्थली शोध संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतों व विद्वानांे को वेदों के संरक्षण की दिशा में तत्परता से कार्य करने का आश्वासन देते हुए कहाकि वेद हमारी संनातन संस्कृति का आधार है। वेदों के कारण ही हमारी संस्कृति समद्ध और पूज्य है।
महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के डा. विरूपाक्ष वी जड्डीपाल ने कहाकि आज वेदों की न्यूनता होती जा रही है। आज ऋग्वेद के विद्वान तो काफी है, किन्तु सामवेद, अथर्ववेद, यजुर्वेद के विद्वानों की संख्या काफी कम है। यूं कहें की कुछ ही विद्वान इन वेदों के शेष हैं। उन्होंने कहाकि वेदों की न्यूनता को हमें समाप्त करने के लिए इसका संरक्षण करना होगा, यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो हम अपनी संस्कृति का खो देगें।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सूरत गिरि बंगला गिरिशानंदाश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहाकि कार्यक्रम में विद्वानों के मंथन से जो अमृत निकला है यदि हम इस पर अमल करें तो अपना ही नहीं समूचे विश्व का कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को साधुवाद दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से वेदों के संरक्षण के लिए अचित कार्य करने की अपील की।
हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहाकि वेदों के ज्ञान के बिना हम अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्य काल में वेदों और संस्कृत के संरक्षण के लिए तीन-तीन विश्व विद्यालयों को मान्यता दी। उन्होंने कहाकि इस दिशा में और कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द गिरि महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ललितानन्द गिरि महाराज, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, स्वामी विश्वस्वरूपानंद गिरि, स्वामी उमाकांतानंद गिरि, स्वामी कमलानंद गिरि, राहुल पाण्डेय, अमित पाठक, आचार्य शिवपूजन, बालकृष्ण त्रिपाठी, डा. अरूण मिश्र, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, मनोज गहतोड़ी, शैलेश तिवारी, मोहन बलौदी, डॉ. दामोदर परगांई सहित अधिकारी तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *