हरिद्वार। एक महिला को हरिद्वार ड्रग्स विभाग और भगवानपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 4 नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शनों के तार चंडीगढ़ से जुड़े होने की बात सामने आयी है। जिसके बाद पुलिस और संबंधित विभाग उक्त स्थान पर भी छापेमारी करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल भगवानपुर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ड्रग्स विभाग की टीम और भगवानपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला के पास से चार नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक महिला हाल ही में रुड़की रह रही है। महिला ने पूछताछ में बताया है कि चंडीगढ़ से ये कनेक्शन जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है।

चार नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ महिला को पुलिस ने दबोचा


