हरिद्वार। प्रेमी के साथ भागी पांच बच्चो की मां को पुलिस ने उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में महिला लाख समझाने के बाद भी महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला एक सप्ताह पूर्व अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। इस मामले में महिला के पति ने पुलिस को शिकायत कर उसके लापता होने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के पास से बरामद कर लिया। परिजनों के लाख समझाने के बाद भी महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। महिला ने पति के साथ जाने और बच्चों को अपने साथ ले जाने से साफ इनकार कर दिया है।
बताया जा रहा है कि महिला पदार्था स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हो गई। तब से ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने महिला को उसकी मर्जी और परिजनों की मौजूदगी में छोड़ दिया है।


