अगर हौंसला और लगन हो तो कोई भी मुकाम हासिल करना दूर नहीं होता और ना ही इसमें उम्र की कोई सीमा होती है। ऐसा ही एक कारनामा उप्र के प्रयागराज जिले से सामने आया है जहा कक्षा 2 मेे पड़ने वाले एक 8 साल के बच्चे ने महज 18 मिनट में यमुना नदी को तैरकर पार किया। जो उम्र के हिसाब से एक रिकार्ड है।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले कक्षा 2 के शिवांश मोहिले ने महज 8 साल की उम्र में यमुना नदी को तैर कर पार कर लिया। उन्होंने यह कारनामा करने मेे केवल 18 मिनट का समय लिया। दरअसल इस महीने की शुरुआत में आराध्या श्रीवास्तव ने 22 मिनट में नदी (करीब 250 मीटर) पार की थी। उनके इस रिकार्ड ने शिवांश के प्रशिक्षकों को भी चौंका दिया। अपने आयु वर्ग के अन्य लड़कों की तुलना में कम समय में नदी पार करने के उनके प्रयासों और दृढ़ संकल्प की प्रशिक्षकों ने सराहना की। शिवांश टैगोर पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 का छात्र है। वह मीरापुर सिंधु सागर घाट से तैरकर नदी के दूसरी ओर पहुँच गया।
उनके प्रशिक्षक, त्रिभुवन निषाद ने कहा कि सिर्फ 18 मिनट में यमुना नदी पार करने के बाद लड़के ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी आयु वर्ग के 100 बच्चे नवजीवन स्विमिंग क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।इस बीच, निषाद ने कहा कि शिवांश इस साल 2 से 8 साल के आयु वर्ग के पहला प्रशिक्षु तैराक है, जिसने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि शिवांश को भविष्य में भी इस तरह का मार्गदर्शन मिलता रहे तो वह बड़े होकर देश का नाम जरूर रोशन करेंगे।