ऑपरेशन प्रहार: सत्यापन अभियान में हंगामा करने वाले 6 युवक गिरफ्तार

विनोद धीमान

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा में संदिग्ध व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन के समय हंगामा करने वाले 6 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।


थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में शुक्रवार को थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र के सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुछ व्यक्तियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए मौके पर शांति भंग करने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी उत्तेजित होकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर आमादा रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से 6 युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान सन्नी (35), आतिश (25), हमराज (23), नीलू (32), माईकल (19) और अकुल (19) निवासी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

इस अभियान में फेरुपुर चौकी इंचार्ज विपिन कुमार, कांस्टेबल अनिल सिंह, जयपाल चौहान, मुकेश चौहान और दौलत का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *