जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन को गोली मारी, दो गंभीर

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेडी गांव में अज्ञात हमलावरों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान को गोली मार दी। वहीं मौके पर पास खड़े कृष्ण बाल उर्फ नानू पर भी हमला किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में सचिन को जिला अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुए इस हमले में गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने और मारपीट के कारण सचिन चौहान मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। बदमाशों ने कृष्ण बाल उर्फ नानू पर भी हमला किया और दोनों को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। अमित चौहान के मुताबिक हमलावर उन्हें गोली मारने आए थे, किंतु वे बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *