20 लाख रुपये की दी थी सुपारी, सुपारी के पैसे भी लिए थे ब्याज पर
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हीरा सिंह द्वारा मंत्री की हत्या कराने के लिए 20 लाख की सुपारी दी गई थी। जिसमें से हीरा सिंह द्वारा पांच लाख सत्तर हजार रुपए भी एडवांस में दिए गए थे। आरोपियों से पुलिस ने दो लाख सत्तर हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड सहित पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हत्या के लिए दी गई सुपारी की रकम से दो लाख सत्तर हजार और एक कार भी बरामद हुई है। आरोपियों को कोतवाली पुलिस कोर्ट में पेश किया।
कोतवाली पुलिस को भाजपा कार्यकर्ता उमा शंकर ने तहरीर देकर बताया की सितारगंज निवासी हीरा सिंह अपने साथी के साथ मिलकर जेल में ही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने की योजना बनाई है। मामले में कोतवाली पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर कई टीम का गठन किया। जांच के दौरान टीम को कई अहम सुराग हाथ लगे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हीरा सिंह, सितारगंज, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता, हरभजन सिंह, मो. अजीज उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अजीज उर्फ गुड्डू से सुपारी की रकम से 2.70 लाख रुपए बरामद किए हैं।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड हीरा सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि उसके मिट्टी का कारोबार और गेहूं चोरी के मामले में जेल भिजवाने के पीछे सौरभ बहुगुणा का हाथ है। जिसके बाद उसने ठान ली थी कि वह कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को नुकसान पहुंचा कर ही दम लेगा। जिसके बाद उसकी जेल में एनडीपीएस एक्ट में बंद सतनाम सिंह उर्फ सत्ता से बात हुई। जहां पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश को रचा गया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश के लिए मास्टरमाइंड हीरा सिंह जमानत के बाद बदमाश हरभजन और अजीज उर्फ गुड्डू से मिला। जिसके बाद उसने हत्या के लिए 20 लाख की सुपारी दी। जिसमें 5 लाख 70 हजार की रकम बदमाशों को एडवांस दी गई थी।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड हीरा सिंह ने बदमाशों को 20 लाख रुपए की सुपारी दी थी। मास्टरमाइंड हीरा सिंह ने पांच लाख सत्तर हजार रुपए एडवांस दिए थे। जिसमें से उसके द्वारा चार लाख रुपए ब्याज पर लिए गये थे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड हीरा सिंह 13 अप्रैल को सरकारी खेत से गेहूं चोरी के मामले में जेल गया था। जहां पहले से एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद सतनाम सिंह से उसकी मुलाकात हुई। सतनाम अक्तूबर 21 से जेल में बंद था। सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी एक ही बैरक में रह रहे थे। जहां पर हीरा सिंह ने सतनाम के साथ मिल कर हत्या की साजिश रची।


