हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को विरोध करने पर जमकर हंगामा हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक कनखल पुलिस को देर रात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सगरावाला, जगजीतपुर में मोहल्लावासियों द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त एक महिला को रोके जाने पर उसने अपने नशेड़ी साथियों को बुला लिया। महिला के साथियों ने मौके पर आकर लोगों के साथ धक्का-मुक्की कर हंगामा किया। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर मौके पर प्रभारी चौकी जगजीतपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां 14 व्यक्ति सडक पर हो-हल्ला, गाली-गलौज कर उपद्रव मचा रहे थे। राहगीरों के साथ भी अभद्रता करने के कारण यातायात बाधित हो रहा था।
काफी समझाने के बावजूद आरोपितों का हुडदंग जारी रहा। पुलिस ने उपद्रव की आशंका को देखते हुए सभी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते मौहम्मद मुन्ना पुत्र शहीद, निवासी अहबाबनगर, ज्वालापुर, शंकर तोमर पुत्र मंगल सिंह, निवासी लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर, दीपक कोहरी पुत्र जगदीश, निवासी ब्रह्मपुरी, हरिद्वार, मोहम्मद छोटा पुत्र इस्माइल, निवासी मोहल्ला घोसियान, ज्वालापुर, दीपक राजपूत पुत्र सुखबीर सिंह, निवासी हनुमानगढ़ी, थाना कनखल, सौरभ पुत्र नथ्थू, निवासी ब्रह्मपुरी, हरिद्वार, सूरज आर्या पुत्र रामसेवक, निवासी गणपतिधाम फेस-3 राजागार्डन, थाना कनखल, विजय चौहान पुत्र स्व. गोपाल, निवासी ब्रह्मपुरी, हरिद्वार, विकास कुमार पुत्र राकेश कुमार, निवासी सतीकुंड सर्वप्रिय बिहार, थाना कनखल, सुमित पुत्र दारा सिंह, निवासी कृष्णानगर, थाना कनखल, अमन सैनी पुत्र स्व. राजेश सैनी, निवासी डिवाइन लाइट स्कूल के पास, थाना कनखल, आशीष पुत्र हंसराज, निवासी छतरीवाला कुआं जगजीतपुर, थाना कनखल, गोपी चौहान पुत्र स्व. कल्लू सिंह, निवासी जगजीतपुर, थाना कनखल व महिला निवासी मोहल्ला सगरावाला जगजीतपुर, थाना कनखल बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।


