बाइक पर स्टंट, सड़क पर हुड़दंग… पुलिस पहुंची तो मची भगदड़, 6 बाइक छोड़ भागे युवक

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के दुर्गागढ़ जंगल में सड़क पर बाइक से स्टंट और हुड़दंग मचा रहे बाइकर्स के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर कई बाइकर्स अपनी मोटरसाइकिलें मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो बाइकर्स को पकड़ लिया और उनकी मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।


पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को सूचना मिली थी कि दुर्गागढ़ जंगल में कुछ युवक सड़क पर मोटरसाइकिलों से स्टंट करते हुए हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ युवक अपनी मोटरसाइकिलें छोड़कर भाग निकले, जबकि दो बाइकर्स को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों बाइकर्स की मोटरसाइकिलों को पुलिस ने सीज कर दिया। वहीं, मौके पर खड़ी छह अन्य मोटरसाइकिलों को थाने लाकर लावारिस में दाखिल किया गया है। पुलिस द्वारा वाहन स्वामियों की पहचान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सीज की गई मोटरसाइकिलें:
यूके08डब्ल्यू-9483
यूके07बीएस-1653
लावारिस में दाखिल की गई मोटरसाइकिलें:
यूके08बीबी-2009 — स्प्लेंडर प्लस, काला रंग
यूए08जे-6775 — स्प्लेंडर प्लस, काला रंग
यूके08एएफ-2821 — स्प्लेंडर प्लस, काला रंग
यूके08बीई-1954 — स्प्लेंडर प्लस, काला रंग
यूके08बीडी-580 — स्प्लेंडर प्लस, काला रंग
यूके01टी-0510 — स्प्लेंडर प्लस, काला रंग


पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दुर्गागढ़ जंगल क्षेत्र में सड़क पर स्टंट और हुड़दंग करने वाले बाइकर्स में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्टंट या हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *