झंडू पंचारिष्ट के सेवन से बिगड़ी महिला की तबियत, पीड़िता के पति ने कराया मुकद्मा दर्ज

हरिद्वार। पाचन शक्ति बढ़ाने वाले टॉनिक के नाम से बाजारों में बिकने वाला झंडू पंचारिष्ट के सेवन से एक महिला की तबियत बिगड़ गई। जिस दुकान से झंडू पंचारिष्ट की बोतल खरीदी गई थी, उस दुकानदार के खिलाफ महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देते हुए मोहल्ला नीलखुदाना निवासी उमाशंकर वशिष्ठ पुत्र स्वर्गीय कमलेश्वर वशिष्ठ ने बताया कि उन्होंने पाचन क्रिया बढ़ाने वाला पेय पदार्थ झंडू पंचारिष्ट की एक बोतल चौक बाजार ज्वालापुर स्थित भगत पंसारी के नाम से प्रसिद्ध मोहन लाल एंड संस से खरीदी। आरोप है कि उक्त बोतल के पदार्थ के सेवन से उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और उसका जीवन संकट मेे पड़ गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 272 के तहत आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक महिपाल सिंह को सौंप दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *