युवती को बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त, आरोपी हिरासत में

युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। पुलिस ने बंधक बनाई युवती को बंधन मुक्त कराकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला जनपद के झबरेड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक युवती को मानकपुर गांव में एक घर में बंधक बनाए जाने की सूचना दी गयी है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर ग्राम मानकपुर में विनोद पुत्र राम सिंह के घर से रुड़की निवासी युवती को सकुशल बरामद कर आरोपित विनोद को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान पैसो का लेन देन होना प्रकाश में आया है।युवती की तहरीर पर विनोद के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 342 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *