बाइक सवार युवक को सरेबाजार गोली मारी, बदमाश फरार

हरिद्वार। सरेबाजार एक बाइक सवार युवक को बदमाशों द्वारा गोली चलने की घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


बताते चलें रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सालियर साल्हापुर गांव निवासी मुकीम का पुहाना गांव निवासी कुछ युवकों से रुपयों का लेनदेन चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब दस दिन पहले पुहाना गांव में झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही दोनों में रंजिश बनी हुई थी। शुक्रवार की देर शाम को मुकीम अपने रिश्तेदार अजीम के साथ किसी काम से रुड़की आया था। अंबर तालाब में ही एक दुकान पर बैठे दूसरे पक्ष के एक युवक ने मुकीम पर गोली चला दी।

गोली लगने से बाइक सवार दोनों युवक नीचे गिर पड़े। लोगों को आता देख आरोपी हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां से अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी रुड़की पल्लवी त्यागी ने बताया घायल मुकीम का पुहाना निवासी युवकों से लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। इसके चलते ही युवक को गोली मारी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *