नरसिंहानंद गिरी को जेड प्लस सुरक्षा की मांग, संतों ने हर की पौड़ी से गृहमंत्री के आवास को किया कूच

हरिद्वार। दो हफ्ते तक हरिद्वार में आश्रम-आश्रम भ्रमण करके संतांे से अपने गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के लिये जेड प्लस सुरक्षा के लिये हस्ताक्षर अभियान चलाकर आज हर की पौड़ी से संतों का जत्था केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास के लिये पदयात्रा के रूप में दिल्ली की ओर रवाना हुआ। अब ये संन्यासी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंच कर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को जेड प्लस सुरक्षा मिलने तक आमरण अनशन करेंगे। दिल्ली में उनके साथ अनशन में बहुत बड़ी संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

हर की पौड़ी से रवाना होते हुए यति रामस्वरूपानंद महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार उनके गुरु को अनाथ ना समझे। आज लाखांे हिन्दू युवा उनके लिये अपने प्राण न्यौछावर करने के लिये तैयार हैं। हम सभी यति सन्यासी अपने गुरु के सम्मान के लिये मर मिट सकते हैं। केंद्र सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ना ले। हमारे गुरु की हत्या का अर्थ इस देश मे गृहयुद्ध जैसे हालात होना है।

इस अवसर पर यति रणसिंहानंद महाराज ने कहा कि सारे हिन्दू समाज को इस मांग को पूरी शक्ति के साथ उठाना चाहिये, ताकि केंद्र सरकार महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को जेड प्लस सुरक्षा देने के लिये मजबूर हो जाये। सारा हिन्दू समाज यह समझ ले कि अगर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की हत्या करने में इस्लाम के जिहादी सफल हो गए तो फिर कोई भी हिन्दू सुरक्षित नहीं रहेगा। इतना मजबूत योद्धा आगर यूं ही मारा गया तो इसका संदेश पूरी दुनिया मे बहुत गलत जाएगा।


पदयात्रा में यति निर्भयानंद गिरी,यति परमात्मानंद गिरी, यति सत्यमित्रानंद गिरी तथा अन्य सन्यासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *