पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में गई महिला की जान, जांच में जुटी पुलिस

दंपत्ति के बीच आपसी मारपीट में बेहोश हुई महिला क मौत हो गई। पुलिस मामले की जंाच में जुटी है। झगड़े में बेहोश होने के बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।


मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश की श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित खदरी श्यामपुर की विष्णु विहार कॉलोनी निवासी सत्तू का अपनी पत्नी बल्ली से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार भी दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उसके परिजन राजकीय चिकित्सालय के गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना का पता चलते ही मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *