टोल कर्मी महिला को मारी टक्कर, काफी दूर घसीटता ले गया बाइकर, गंभीर घायल

टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टोल महिला कर्मी को टक्कर मार दी। घटना डोईवाला के टोल प्लाजा पर बुधवार को दोपहर के समय हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद बाइक सवार महिला कर्मी को काफी दूर तक घसीटते ले गया। जिस कारण से टोल कर्मी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घटना उस समय हुई जब महिला एक टोल से दूसरे टोल पर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार की टक्कर हो गयी। घायल महिला को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। महिला के पैर में तीन फैक्चर और सिर पर गंभीर चोट आई है। बता दें कि इस टोल प्लाजा पर गित सप्ताह एक ट्रक बेकाबू होकर घुस गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *