बेटे को ले गया पति तो पत्नी ने लगाई फांसी

रुड़की। एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी क्योंकि उसका पति उसके तीन साल के बेटे को रात के समय उठाकर ले गया जिसके चलते वह काफी परेशान थी। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है। मौके पर पुलिस पहुंची ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था. वह पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी. आरोप है कि महिला का पति बीती रात अपने ससुराल आया था. तब वह अपने . जिससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की।
जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव निवासी अर्चना की शादी 4 वर्ष पूर्व सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में हुई थी। दोनों का एक तीन साल की बेटा भी है। महिला का पति भगवानपुर स्थित एक कम्पनी में जॉब करता है. वहीं पर किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते महिला पिछ्ले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी।
आरोप है कि महिला का पति बीते शानिवार की रात उसके घर आया। जिसके बाद वो तीन साल के बेटे को उठाकर ले गया। जिससे आहत पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *