फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता

हरिद्वार। एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या का कारण गृह कलेश बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला रूड़की के आदर्शनगर क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार मृतका प्राची का विवाह करीब नौ वर्ष पूर्व आदर्शनगर निवासी राहुल के साथ हुआ था। चर्चा है कि दोनों के बीच कुछ विवाद चल रहा था और इसी के चलते प्राची पिछले दिनों अपने मायके चली गई थी। दो दिन पूर्व ही प्राची अपनी ससुराल वापस लौटी थी।


बुधवार की सुबह महिला ने दोनों बच्चो को तैयार कर स्कूल भेजा और फिर राहुल भी अपने काम पर चला गया। राहुल के माता-पिता घर में ही मौजूद थे। घर का काम करने के बाद प्राची अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो सास ने उसके कमरे में जाकर देखा। कमरे के अंदर का नजारा देख वह सन्न रह गई। कमरे में प्राची का शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना अपने पुत्र और पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *