इस बार किसकी होली का रंग होगा सूर्ख ओर किसकी रहेगी फीकी

उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान सम्पन्न हो गया। अब 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। नतीजों के साथ ही पता चल जाएगी की इस बार किसकी होली के रंगों को रंग सूर्ख होगा और किसकी होली समय से पूर्व जल जाएगी। वैसे होली का पर्व 18 मार्च को मनाया जाएगा, किन्तु चुनाव परिणाम होली के उत्सव का आगाज कर देंगे। जो जीतेगा 10 मार्च को उसी पार्टी को रंग-गुलाल उड़ने लगेेगा और उसी दिन से उसकी होली का जश्न शुरू हो जाएगा।
इस बार हरिद्वार में हुए मतदान में वोटिंग प्रतिशत 74 से अधिक रहा। चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़ी चर्चा थी कि इस बार बीजेपी सरकार के खिलाफ माहौल है।
इस बार आम जनता का मूड पहचानने में राजनेता गलती कर गए। इस बार भी चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के अधिकांश प्रत्याशियों को ये लग रहा था की मोदी के नाम पर इस बार भी उन्हें वोट मिल जाएगा। जैसा की विगत चुनाव में मोदी लहर के समय हुआ था। उस समय हालात ये थे कि जो राजनीति का फिसड्डी भी था वह भी चुनाव जीत गया। जिसके चलते उत्तराखंड की 70 में से 57 सीटें जीतकर बीजेपी ने इतिहास रच दिया था। हरिद्वार में भी भाजपा ने 11 में से 8 सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार भी चुनाव में मोदी लहर तो देखने को मिली, किन्तु वह इस बार भी वोट में तब्दील होगी यह कहना मुश्किल है। लोगों मंे मोदी के प्रति रूझान दिखायी दिया। लोगों का कहना था कि केन्द्र में मोदी, यूपी में योगी और हरिद्वार में बदलाव जरूरी हो गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव परिणाम का रूझान क्या हो सकता है।
हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा 74. 06 फीसदी मतदान हुआ है। 2017 में हरिद्वार में 75.68 फीसदी मतदान हुआ था। किन्तु मतदान का यह प्रतिशत सीटों में तब्दील हो गया ये कहना अभी कठिन है। जनता के मूड को देखते हुए इस बार भाजपा को हरिद्वार में खासा नुकसान होने जा रहा है। इस नुकसान की वजह कोई और नहीं स्वंय भाजपाई ही बताए जा रहे हैं। जिसकी पुष्टि स्वंय लक्सर से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर चुनाव में हराने के लिए कार्य करने का आरोप लगा दिया। इसी के साथ शहर भाजपा के लोग भी अपने प्रत्याशी के खिलाफ काम करते नजर आए। वहीं भाजपा के ही कुछ नेताओं ने दूसरी सीटों पर अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों को हराने के लिए काम किया। जो हालात हरिद्वार शहर व प्रदेश के नजर आ रहे हैं उसको देखते हुए इस बार होली का रंग कांग्रेस पर चढ़ता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *