हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का स्वंयसेवक देश समाज की सेवा के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका में रहता है। देश में समय-समय आने वाली विषम परिस्थितियों में संघ के कार्यकर्ताओं ने बढ चढ़कर सेवा की है। संघ के कार्यकर्ताओं को सेवा के लिए कहने की आवश्यकता नहीं पड़ती। स्वयंसेवकांे की जहां आवश्यकता होती है वह उपस्थित हो जाते हैं। संघ का स्वंयसेवक निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करता है। यह विचार निर्वाणपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानन्द भारती ने आरएसएस द्वारा कुम्भ में यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए आने वाले स्वयंसेवको के बेस कैंप शिविर कार्यालय के उदघाटन अवसर पर व्यक्त किये।
श्री सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2,भेल में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाणपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक स्वयं की प्रेरणा से सेवा कार्य मे जुटाते हैं। देश-समाज में जब भी सेवा की आवश्यकता पड़ती है तभी स्वंयसेवक बिना किसी निमंत्रण के सेवा कार्य मे जुट जाते हैं। संघ के संस्कारों से परिपूर्ण स्वंयसेवक न नाम का भूखा होता न ही प्रशंसा का, उसे तो बस अपने कर्तव्य से मतलब होता है।
इस मौके पर स्वामी अमृतानन्द महाराज ने कहाकि सेवक धर्म कठोर है, सेवा से ही भगवान प्रशंस होते है, सेवा ही मुक्ति का मार्ग है। जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से सेवा करता है, उसके सभी मार्ग स्वयं प्रशस्त हो जाते है।
कुम्भ में यातयात व्यवस्था में प्रशासन के सहयोग की जानकारी देते हुए आरएसएस क्षेत्रीय शरीरिक प्रमुख नरेश कुमार ने बताया की कुम्भ मेला प्रशासन से हुई वार्ता के अनुसार मेला प्रशासन ने 46 प्वाइंट बनाये है। इन सभी प्वाइंट्स पर 10-10 स्वयंसेवक दिन में व 10-10 स्वंयसेवक रात में पुलिस के सहयोग के लिए पूर्ण गणवेश में तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के लिए पूरे प्रदेश से 700 से अधिक स्वंयसेवक 8 दिन का समय देने हरिद्वार आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त 1000 से अधिक स्वंयसेवक हरिद्वार व रुड़की के व्यवस्था में रहेंगे। स्वयंसेवको को रोकने के लिए संघ द्वारा तीन बेस कैंप शिविर बनाये गए है।ं नरेश कुमार ने बताया कि 8 से 16 अप्रैल तक चलने वाली इस सेवा के लिए 7 अप्रैल को सभी स्वंयसेवक हरिद्वार पहुचं रहे हैं।
मंचीय कार्यक्रम से पूर्व वैदिक विधि विधान के साथ पूजन हवन कर कुम्भ कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस पूरी व्यवस्था के लिए अंकित कुमार को सर्व व्यवस्था प्रमुख, अमित शर्मा को सह व्यवस्था प्रमुख तथा प्रभात मदन को कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। नगर प्रमुख अभिषेक जमदग्नि व सह प्रमुख बलदेव सिंह, रुड़की के नगर प्रमुख रमेश भट्ट, सह प्रमुख मनोज सैनी को जिम्मेदारी दी गई है।

सेवा के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका में रहता है स्वंयसेवकः भारती


