महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज पुनः बने मां वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य

जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज को बनाया श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को सदस्य


हरिद्वार। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मां वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड का महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज को पुनः सदस्य मनोनीत किया है। स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के पुनः मनोनयन पर तीर्थनगरी के संतों से हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।


उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले नौ सदस्यों को बोर्ड में  तीन वर्षों के लिए बोर्ड के सदस्यों के रूप में नामित किया गया है। बार्ड में शामिल होने वाले सदस्यों में श्रीमती सुधा मूर्ति, महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, डा. अशोक भान, आईपीएस सेवानिवृत्त, बालेश्वर राय, आईएएस सेवानिवृत्त, श्रीमती गुंजन राणा, डा. केके तलवार, कुलभूषण आहूजा, ललित भसीन व सुरेश कुमार शर्मा शामिल हैं।


महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज को पुनः श्राइन बोर्ड को सदस्य बनाए जाने पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज, श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज, श्रीमहंत राजेन्द्र दास महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज समेत तमाम संतों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


उधर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को सदस्य मनोनीत किया है। स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के मनोनयन पर भी तीर्थनगरी के संतों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनांएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *