खन्ना नगर गोलीकाण्डः 10 हजार का ईनामी आरोपी विष्णु अरोड़ा गिरफ्तार

हरिद्वार। बहुचर्चित खन्ना नगर गोलीकांड और बवाल में 10 हजार के इनामी भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा को हरिद्वार पुलिस और एसओजी की टीम ने हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली में उससे पूछताछ की गयी। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को खन्ना नगर स्थित घटनास्थल पर लायी। जहां आरोपी को पैदल घुमाकर जांच पड़ताल की गयी।


तीन मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे विष्णु और उसके साथियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार फरार चल रहा था। पांच दिन पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा योगेंद्र सिंह रावत ने विष्णु अरोड़ा, श्रेय शास्त्री, लकी भदौरिया, कुन्नू पहाड़ी और नोनी पेवल की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बावजूद हाथ नहीं आने पर पुलिस ने दो दिन पहले ही इन पांचों इनामियों के गैर जमानती वारंट भी कोर्ट से हासिल कर लिए थे। इतना ही नहीं कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली थी।

इस बीच विष्णु अरोड़ा के अंबाला में छिपे होने की सूचना सामने आयी। पुलिस व एसओजी की टीम ने हरियाणा पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि विष्णु अरोड़ा को गिरफ्तार कर हरिद्वार लाया गया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाकी आरोपितों की भी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *