रविदास शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प, कई घायल, फायरिंग की भी खबर

हरिद्वार। जनपद के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में संत रविदास शोभा यात्रा के दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसमें पथराव, फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस हिंसक झड़प में दो लोगों के गोली लगने व एक की मौत होने का समाचार है। मौत की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में आज संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। वहां लोग वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद को शांत कराया, किंतु शोभायात्रा समाप्ति के बाद विवाद में पुनः हिंसक रूप ले लिया। दो गुट आमने-सामने आ गए, जिसके चलते जमकर पथराव और फायरिंग हुई। सूचना है कि इस हिंसक झड़प में तीन लोगों के गोली लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। मौत की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया। घटना को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एसएसपी ने दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *