कार्यवाही में करेंगे पूरा सहयोग, बेटी अंकिता को मिले इंसाफः विनोद आर्य

हरिद्वार। अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही अंकित आर्य को आयोग के पद से भी हटा दिया गया है। हरिद्वार स्थित विनोद आर्य के घर पर भी अधिकारियों की टीम पहुंची, अधिकारियों ने विनोद आर्य के घर के सामने नपाई की। विनोद आर्य के घर पहुंचने वाली टीम में राजस्व, विकास प्राधिकरण और नगर निगम की टीम शामिल थी।


विनोद आर्य ने पार्टी से निकाले जाने पर कहा कि उन्होंने कल ही पार्टी से और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। विनोद आर्य ने कहा कि प्रशासन जो भी कार्रवाई करना चाहता है, वह पूरी तरह से सहयोग करेंगे। कहा कि जो भी सच है, वह सबके सामने आना चाहिए। बेटी अंकिता को इंसाफ मिलना चाहिए। विनोद आर्य ने बताया कि उनके बेटे पुलकित आर्य के खिलाफ जो बातें फैलाई जा रही हैं, वह गलत है। वह अपने व्यवसाय को बढ़ाने में ही लगा रहता था और वह काफी समय से इसी के चलते घर से भी अलग था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *