पंजनहेड़ी गोलीकांड में अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले ग्रामीण

खुलेआम घूम रहे आरोपियों से बताया जान को खतरा, दो पर अभी लाइसेंसी हथियार
हरिद्वार।
पंजनहेड़ी गोलीकांड प्रकरण में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान और रिश्तेदार कृष्णपाल पर गोली चलाने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण एवं समर्थक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने उन्हें जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने खुलेआम घूम रहे आरोपियों से जान को खतरा बताया।


मातृसदन के ब्रह्मचारी सुधानंद की शिकायत पर जांच कराने के दौरान 28 जनवरी को ग्राम पंजनहेड़ी में उषा टाउनशिप में हुए गोलीकांड प्रकरण में अभी तक चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि मातृसदन के ब्रह्मचारी सुधानंद को अग्रिम जमानत मिल गई है। लेकिन अन्य आरोपी भाजयुमो का प्रदेश मंत्री तरुण चौहान पुत्र दीपक, गौरव चौहान पुत्र प्रदीप कुमार, अभिषेक चौहान उर्फ सिम्मी पुत्र सतवीर, अभिषेक पुत्र त्रिलोक चंद गिरफ्तार नहीं किए जा चुके हैं। इनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ग्रामीण परिजनों एवं समर्थकों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां पर उनकी समस्या एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने सुनी। अमित चौहान और ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान ने आरोपियों के खुलेआम घूमने से अपने एवं परिवार को असुरक्षित बताया। उन्होंने कहा कि ये आरोपी कभी भी उन पर या परिवारजनों पर अटैक कर सकते हैं। क्योंकि तरुण चौहान और गौरव पर लाइसेंसी हथियार मौजूद है। उन्होंने इन सभी लाइसेंस निरस्त करने की गुहार लगाई। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने उनकी एक सूत्री मांग सुनकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है।


इस मौके पर अवनीश चौहान, राहुल चौहान, संजय चौहान, चंदन सिंह, अंकित चौहान, राजकुमार, आकाश कुमार, शंकर, गौतम कुमार, विनीत चौहान, सहदेव, अभिषेक उर्फ शानू चौहान, विशाल, शैलेंद्र मिश्रा, तरुण चौहान, राहुल, योगेंद्र चौहान, अंकित, दिवाकर, राकेश चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *