निरंजनी के मण्डलेश्वर व आश्रम के मैनेजर पर पीडि़ता ने लगाया यौन शोषण का आरोप, महाराज ने बताया निराधार

हरिद्वार। एक मण्डलेश्वर व उसके आश्रम के मैनेजर पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए चौकी हरिपुर कलां में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।


पुलिस को दी तहरीर में पीडि़ता ने कहा कि वह विगम छह माह से हरिपुर कलां गेट नं. 2 शिव शक्ति आश्रम में रसोई का कार्य करती थी। कहाकि विगत छह माह से वह आश्रम में कार्य कर रही है। आश्रम के मैनेजर श्रवण कुमार ने इस दौरान उसके साथ कई बार संबंध बनाने की कोशिश की। इसी दौरान महाराज विद्यानदं सरस्वती और मैनेजर ने उसका यौन शोषण किया।


पीडि़ता ने इस संबंध में किसी को बताने पर परिणाम भुगतन की धमकी देने की भी बात कही। पीडि़ता ने कहाकि मैनेजर ने उसके चार लाख रुपये भी हड़प लिए। पीडि़ता ने दोनों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है। जबकि महाराज ने आरोपों को निराधार बताया है महाराज निरंजनी अखाड़े का महामण्डलेश्वर बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *