सचिव षडयंत्र के पीछे कौन, खुलासे का कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे वासु सिंह
हरिद्वार। मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक नए विवाद समाने आ ही रहे हैं। नया ट्रस्ट बनने के बाद उपजे विवाद का अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था की, शिवलोक निवासी एक महिला ने 26 अव्रैल को ट्रस्ट के सचिव वासु सिंह पर अभ्रदता और मारपीट का आरोप लगाते हुए रानीपुर कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के बाद महिला व वासु सिंह आदि को कोतवाली में बुलाया गया था। जहां महिला शिवानी वासु सिंह को पहचान नहीं पायी थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को फटकार लगायी थी। इसके बाद महिला के पति विशाल ने अनुसूचित जाति आयोग में वासु सिंह के खिलाफ शिकायती पत्र भेजा था। जिसकी जांच रानीपुर कोतवाली में आयी थी। वशाल की शिकायत पर वासु सिंह के 25 मई को सीओ ने बयान दर्ज किए हैं। बताते हैं कि आरोपी महिला शिवानी और उसके पति विशाल दोनों ने अपनी शिकायतें वापस ले ली हैं।
वहीं शिकायत वापस लेने के बाद वासु सिंह अब कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। वासु सिंह ने कहाकि महिला आरोप लगाने के बाद उसकी पहचान तक नहीं कर पायी। इसके साथ ही महिला व उसके पति ने अपनी शिकायत भी वापस ले ली है। उन्होंने इस षडयंत्र के पीछे कौन हैं और किसके कहने पर महिला ने संगीन आरोप लगाए थे, इसकी जांच की जानी चाहिए।
उधर सूत्र बताते हैं कि महिला ने किसी के दवाब में आकर वासु सिंह पर संगीन आरोप लगाए थे। अब पीडि़त पक्ष न्यायालय का दरवाजा खटखटाने जा रहा है। पीडि़त पक्ष का कहना है कि इस षडयंत्र के पीछे कौन हैं और शिवानी व विशाल ने किसके कहने पर आरोप लगाए हैं, इसका खुलासा होना चाहिए।