जब तक शारीर के कोषाणुओं का पुननिर्माण ठीक-ठीक होता रहेगा तब तक बुढ़ापा दूर रहेगा।
यदि विटामिन ई विटामिन सी और कोलीन पर्याप्त मात्रामें प्रतिदिन शरीर को मिलते रहें तो शरीर के कोषाणुओं का पुननिर्माण होता रहेगा बुढ़ापा देर से आयगा।
विटामिन ई अंकुरित गेहूँ से, विटामिन सी नींबु, शहद और आँवले से एवम कोलिन मेथी दाने से प्राप्त होता है।
40 ग्राम गेहूँ और 10 ग्राम मेथी दाना, दोनों को 4-5 बार साफ पानी से धो लें।
धोने के बाद आधा गिलास पानी में 24 घंटे तक रखें।
बाद में पानी से निकाल कर एक गीले कपडे में बांध कर 24 घंटे तक हवा में लटका कर रखें। पानी में आधा निम्बू निचोड़कर 2 ग्राम सोंठ का चूर्ण डाल दें, 2 चम्मच शहद घोल कर सुबह खाली पेट पी लें। यह पेय बहुत शक्तिवर्धक, पाचक और स्फूर्तिदायक है। 24 घंटे पूरे होने पर गेहूँ और मेथी दाना अंकुरित हो चुका होगा। इसको एक प्लेट में रखकर इस पर पिसी काली मिर्च और सेंधा नमक बुरक दें।
इसे खूब चबा-चबाकर प्रातः खायें। मीठा खाना हो तो गुड़ मसल कर डाल दें, शक्कर न डालें। इसको सेवन करने से ये तीनों तत्व तो शरीर को प्राप्त होते ही है, साथ ही एन्जाइम्स, लाइसिन, आइसोल्यूसिन, मेथोनाइन अदि पौष्टिक तत्व भी प्राप्त होते है।
Vaid Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760


