फेफड़ों को स्वस्थ रखना है? तो रोज खाएं ये 5 चीजें

यदि आपके फेफड़ों मे कोई समस्या है तथा आप अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन कर उन्हें स्वस्थ रख सकते हैं।

  1. विटामिन सी से भरपूर आहारः- खट्टे फल जैसे- संतरा, नींबू, टमाटर, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, अनानास, आम आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। विटामिन सी से भरपूर आहार का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
  2. लहसुन का सेवनः- लहसुन का सेवन कफ को खत्म करने में सहायक होता है और अगर खाना खाने के बाद लहसुन खाया जाए तो ये छाती को साफ रखता है।
  3. लाइकोपेन युक्त आहार का सेवनः- ऐसे आहार का सेवन करें जो लाइकोपेन युक्त हो जैसे टमाटर, गाजर, तरबूज, पपीता, शकरकंद और हरी सब्जियां। इस तरह के आहार में कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट होता है जो अस्थमा से बचाने में भी सहायक होता है
  4. मुनक्का का सेवनः- रोजाना भिगे हुए मुनक्का का सेवन करने से भी फेफड़े मजबूत होते हैं और बीमारियों से लड़ने की उनकी क्षमता बढ़ती है।
  5. तुलसी की पत्तियों का सेवनः- अगर फेफड़ों में कफ जमा हो तो इसे खत्म करने के लिए तुलसी के सूखे पत्ते, कत्थान, कपूर और इलायची को बराबर मात्रा में पीस लें। अब इसमें नौ गुना चीनी मिलाकर पीस लें। इस मिश्रण को चुटकी भर दिन में दो बार खाएं। इससे फेफड़ों में जमा कफ खत्म होने में मदद मिलती है।

Vaid Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Daksh Mandir Marg
Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmil.com
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *