अमूमन पेठे को लोग खाना पसंद नहीं करते। पेठे की मिठाई को ही अधिकांश लोग खाना पसंद करते हैं। किन्तु क्या आप जानते है। कि पेठा बड़े काम की चीज है। पेठे का सेवन कई गंभीर बिमारियों से आपको बचा सकता है।
जानिए क्या हैं पेठा खाने के फायदे।
1ः- मस्तिष्क रोग
याद्दाश्त की कमजोरी हो या फिर दिमागी बीमारी, पेठा ऐसे रोगियों के लिये अमृत के समान माना जाता है। रोगी को इसके फल का 10-20 ग्राम गूदा खाना चाहिए और साथ ही पेठे का रस पीना चाहिए।
2ः- शरीर की जलन
अगर शरीर में जलन होती है और वह हमेशा गरम रहता है तो पेठे के गूदे तथा पत्तों को पीस कर लेप करें। साथ ही बीजों को पीसकर ठंडाई बनाकर पिएं।
3ः- नकसीर फूटना
इस समस्घ्या को दूर करने के लिये पेठे का रस पिएं या फिर उसका गूदा खाएं। साथ ही सिर पर इसके बीजों का तेल भी लगाया जा सकता है।
4ः- दमा रोग
दमा है तो नियमित रूप से पेठा खाइये क्योंकि इससे फेफड़ों को बहुत लाभ मिलता है।
5ः- पेशाब के रोग
पेठे का गूदा तथा बीज मूत्र विकारों में बहुत उपयोगी है। यदि मूत्र रूक-रूक कर आता हो अथवा पथरी बन गई हो तो पेठा तथा उसके बीज दोनों का प्रयोग करें। लाभ होगा।
6ः- वीर्य बढाए
इस रोग में पेठे का सेवन अति उपयोगी है।
7ः- कब्ज तथा बवासीर
पेठे में रेशा पाया जाता है जो कि कब्ज जैसी पेट की समस्या को दूर करता है। इसी कारण बवासीर के रोगियों के लिए यह बहुत लाभकारी है। इससे बवासीर में रक्त निकलना भी बंद हो जाता है।
8ः- भूख न लगना
जिन लोगों की आंतों में सूजन आ गई है, भूख नहीं लगती, वे सुबह दो कप पेठे का रस पिएं। भूख लगने लगेगी और आंतों की सूजन भी ठीक हो जाएगी।
इस रोग में पेठे का सेवन अति उपयोगी है।
Vaid Deepak kumar. Adarsh Ayurvedic pharmacy, Kankhal Hardwar, aapdeepak.hdr@gmail.com, 9897902760