हरिद्वार। परी अखाड़े की जगद्गुरु शंकराचार्य साध्वी त्रिकाल भवंता ने नवनिर्वाचित अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, महामंत्री एवं सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने बधाई संदेश में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के दोबारा अध्यक्ष और श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज के महामंत्री चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साध्वी त्रिकाल भवंता ने विश्वास जताया कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़ा परिषद सनातन धर्म की रक्षा, संत समाज के उत्थान और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में आगामी सभी कुंभ महापर्व दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में साध्वियों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही हरिद्वार पहुंचकर नवनिर्वाचित अखाड़ा परिषद की कार्यकारिणी का भव्य स्वागत करेगा।


