हरिद्वार। शनिवार की दोपहर हरकी पैड़ी के समीप कांगड़ा घाट पर दो युवक गंगा में डूब गए। जिनको जल पुलिस की मदद से बचा लिया गया। बचाए जाने पर युवकों ने जल पुलिस के जवानों का धन्यवाद किया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर दिल्ली निवासी दो युवक कांगड़ा घाट पर नाहने के लिए पहुंचे। नहाते समय पैर फिसल जाने के कारण दोनों गंगा के तेज बहाव में बह गए। युवकों को बहता देख वहां मौजूद जल पुलिस के जवानों ने भी उन्हें बचाने के लिए गंगा में छलोग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के जवानों ने दोनों को गंगा में डूबने से बचा लिया।
दोनों युवकों के नाम दूरवा उम्र 15 वर्ष पुत्र विजय व गगन उम्र 12 वर्ष पुत्र मनोज निवासीगण बताए गए हैं। बच्चांे को डूबने से बचाने वाली जल पुलिस टीम में विक्रांत, अतुल सिंग व सन्नी कुमार रहे। बच्चों के सकुशल बचने पर युवकों व उनके परिजनों ने जल पुलिस का जवानों को धन्यवाद किया।