गहने चोरी करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वेलर्स की दुकान से गहने चोरी करने वाली दो महिलाओं को चोरी के सामान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भगवानपुर थाना पुलिस ने बताया गया है कि आरोपी महिलाएं इसी प्रकार से विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं। पकड़ी गई आरोपी महिलाओं का पुलिस ने चालान कर दिया है।


भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सुधीर कुमार पुत्र स्व. रामगोपाल अग्रवाल ने थाने में तहरीर लेकर बताया था कि उनकी मनोकामना मंदिर के पास ज्वैलर्स की दुकान है। दुकान पर दो महिलाएं पाजेब खरीदने आईं थी। वो दोनों महिलाओं को पाजेब दिखाने लगा। उसी समय उसकी दुकान में और ग्राहक आ गए। वह उनको सामान देने लगा तो इस दौरान दोनों महिलाओं ने दुकान से पाजेब चोरी कर ली।


महिलाओं को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त महिलाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया गया। 21 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर तरन्नुम पत्नी कुरबान और सलमा पत्नी फैजान को दो जोड़ी पाजेब के साथ मनोकामना मंदिर सिकरौढा रोड भगवानपुर से गिरफ्तार किया है।

महिलाओं ने पूछताछ करने पर पहले उन्होंने नाम गलत बताया, लेकिन जब पुलिस ने जानकारी जुटाई तो महिलाओं के बारे में पूरी डिटेल निकलकर सामने आई। महिलाओं ने बताया कि वह मूल रूप से देहरादून रोड हुसैन बस्ती माहिपुरा थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर की रहने वाली है और दोनों बाजार में सामान खरीदने के लिए साथ जाती हैं। दोनों में से एक दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर रखती है और दूसरी मौका मिलने पर दुकान से सामान चुराकर वहां से निकल जाती है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *