कनखल क्षेत्र में सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत, दो अन्य घायल

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम जियापोता में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम कटारपुर निवासी दो भाई साकिब और वासिक पासपोर्ट बनावाने के लिए घर से बाईक पर सवार होकर गुरुवार की सुबह निकले थे। बताते हैं कि ग्राम जियापोता में सामने से आ रही दूसरी बाईक से उनकी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक सवार दोनों युवकों में एक पीछे से आ रही बस के नीचे और दूसरा ट्रक के नीचे जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरी बाईक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद ट्रक और बस चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है ।हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *