पुलिस पूर्व में छह आरोपितों को भेज चुकी है जेल
हरिद्वार। खानपुर क्षेत्र से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के कैंप कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में छह आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को जुबैर काजमी ने पुलिस को तहरीर देकर विधायक उमेश कुमार के कैम्प कार्यालय में आकर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं कुछ आरोपित फरार चल रहे थे।
रूड़की कोतवाली पुलिस ने दबिश देते हुए दोनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते सुमित कुमार अवाना उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट खानपुर थाना खानपुर व रिजवान उम्र 34 वर्ष निवासी हवाहेखेड़ी थाना बहादराबाद बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।