हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की जान चली गई। हादसा झबरेड़ा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगांे ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दोस्तों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर निवासी सुभाष उम्र 23 वर्ष पुत्र रणवीर व जोनी उम्र 30 वर्ष पुत्र महावीर दोस्त थे। दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर बीते रोज देर शाम इकबालपुर के लिए जा रहे थे। बाइक को जोनी चला रहा था। जैसे ही दोनों झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ही साबतवाली गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।
टक्कर लगने से दोनों नीचे गिरि गए और वहां लोगों की भीड़ लग गई। दोनो ंको उपचार के लिए 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनो ंको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से दोनों के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।