पुलिस ने सामान खरीदने वाली टीचर को सामान के साथ किया गिरफ्तार
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बच्चों को ट्यूशन पढ़ने वाली एक ट्यूशन अध्यापिका ने बच्चों के फोन से छेड़छाड़ कर उनकी दादी के खाते से लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर सामान खरीद लिया। पुलिस ने ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार करते हुए धोखाधड़ी कर खरीदा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर को ज्वालापुर कोतवाली में प्रीतम गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता निवासी नन्द विहार कॉलोनी की शिकायत पर आरोपित सोनिया दत्ता द्वारा उनकी बुआ श्रीमाती विमला देवी के मोबाइल नंबर 9690979307 के साथ छेड़छाड़ कर खाते से 211425/₹ धोखाधड़ी कर निकला लेने से सम्बध में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर विजय सिंह द्वारा प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक विकास रावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र कर अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों लगातार दविश दी गई।
आज बुधवार को अभियुक्त सोनिया दत्त पत्नी मनोज कुमार निवासी रामनगर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को मय मोबाइल से ऑनलाइन शॉपिंग किए गए समान लैपटॉप पीली धातु की चेन अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 380 की बढ़ोतरी की गई
गिरफ्तार अभियुक्ता
सोनिया दत्त पत्नी मनोज कुमार निवासी जी 5 रामनगर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
हाल निवासी गली नंबर 6 वर्तमान मार्केट हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद हरिद्वार
बरामदी
1-कॉस्मेटिक का सामना
2-01 लैपटॉप.माउस.चार्जर
3-01 पीली धातु की चेन
4-01 पैन्ट 02 टी-शर्ट


