बड़ी खबरः पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने लिया चुनाव न लड़ने का फैसला

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाईकमान को पत्र लिखते हुए चुनाव ना लड़ने की बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला से विधायक हैं और डोईवाला विधानसभा सीट से भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से प्रत्याशियों की दावेदारी की लंबी लाईन है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाईकमान को पत्र लिखने के बाद भाजपा से प्रत्याशी की दावेदारी कर रहे अन्य लोगों की मुश्किलें कुछ आसान नजर आ रही है।
बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा। पत्र लिखते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते। पत्र में कहाकि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवा सरकार चल रही है और वह प्रदेश में भाजपा सरकार लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
बता दें कि पूर्व मुत्रख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का यह फैसला दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। वर्तमान में चुनावों मंे भाजपा को कांग्रेस के साथ आप से भी कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में चुनावी परिणाम कुछ भी आ सकते हैं। वहीं चुनाव न लड़ने का निर्णय लेकर त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लोकसभा में अपनी दावेदारी को मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *