खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने पिता व दो बच्चों को रौंदा

हरिद्वार। खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी सवार तीन को रौंद दिया, जिससे पिता और उनके दो एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। हादसा जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भागमल गांव में हुआ।


जानकारी के मुताबिक शिक्षक कृष्णपाल अपने दो बच्चों को स्कूटी पर लेकर स्कूल जा रहे थे। टांडा भागमल गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों व पुलिस ने बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। हायर सेंटर में एक बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने गांव में अवैध खनन धड़ल्ले से होने की शिकायत करते हुए अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *