आज सनातन धर्म को जानने की कोशिश कर रही दुनियाः भागवत

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ संचालक मोहन राव भागवत ने आज कुंभ नगरी हरिद्वार में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कुंभ मेला क्षेत्र में प्रेमनगर आश्रम चैक और शंकराचार्य चैक के पास सतनाम साक्षी घाट, भारत माता, शौर्य स्मारक, अमरापुर घाट और दीप स्तंभ का अवलोकन व लोकार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने श्रीराम तीर्थ आश्रम का भी उदघाटन किया।
प्रेम प्रकाश मण्डलाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज की अध्यक्षता में सम्प्पन कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि मां गंगा भारत की जीवन दायनी है। गंगा भारतीय धर्म संस्कृति की पहचान है। गंगा के पावन तट पर आने वाला हर व्यक्ति पावन हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने गौरवशाली इतिहास और वीर पुरुषों को नहीं भूलना चाहिए। उनको हमेशा याद और नमन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को धर्म, संस्कृति और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले अनेकों महापुरुष पैदा हुए, जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान से पूरी दुनिया को प्रेरणा दी, राह दिखाई। संघ प्रमुख प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज जब हम देश की सीमा के भीतर सुख-चैन के साथ अपना कार्य कर पाते हैं, तो उसकी असल वजह यही है कि सीमा पर हमारे देश के वीर जवान हमारी रक्षा को अपना सर्वस्व बलिदान करने के लिए हर वक्त चेतन, और सतर्क रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत के जरिये धर्म को जानने और समझने की कोशिश कर रही है। हमारे महापुरुषों ने पूरी दुनिया को सनातन हिंदू धर्म की उत्कृष्टता और अलौकिकता का दर्शन कराया। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने आचरण विचार से दुनिया को सही रास्ता दिखाएं और देश को विश्व गुरु बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *