संकटों से मुक्ति का उपाय बताने वाले खुद ढूढ़ रहे उपाय!

हरिद्वार। संकटों से मुक्ति दिलाने के उपाय बताने तथा संकटों को दूर करने का दंभ भरने वाले खुद अपने संकटों से बचने का उपाय खोजते दिखे। जिसके लिए बाबा ने रात्रि में विशेष अनुष्ठान का आयोजन करवाया।


सूत्र बताते हैं कि हरिद्वार नगरी में निवास करने वाले एक बाबा नेताओं के साथ अपनी फोटो दिखाकर लोगों से नौकरी के नाम पर धन ऐंठने का कारोबार लम्बे समय से करते आ रहे हैं। इसके साथ ही लोगों का तबादला करवाना, प्रोन्नति, मकान, दुकान दिलवाना आदि सभी काम बाबा बखूबी करते आ रहे हैं। इसके साथ ही सूत्र बताते हैं कि बाबा जिसका एक बार ले लेते हैं वह फिर वापस मांगने के लिए बाबा के चक्कर ही काटता रहता है।


सूत्र बताते हैं कि बाबा की कारगुजारियों की जानकारी ऊपर तक पहुंच गई है। बताया जाता है कि बाबा के खिलाफ कई जांच भी जारी हैं तथा कई किए हुए घोटालों से बचने के लिए बाबा रास्ते खोज रहे हैं। इसी के चलते रात्रि में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिससे बाबा के ऊपर आने वाले संकटों से बाबा को मुक्ति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *