हरिद्वार। संत बाहुल्य नगरी हरिद्वार में अंग्रेजी नववर्ष से पूर्व कुद संतों की ग्रह दशा बिगड़ सकती है। बिगड़ी ग्रह दशा का प्रभाव उन्हें आने वाले समय में जेल की हवा भी खिला सकता है। जिस कारण से उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
सभी जानते हैं कि संत बाहुल्य नगरी होने के कारण यहां संतों के बीच सम्पत्ति विवादों का होना आम बात है। ऐसे में सैंकड़ों मामले संतों की सम्पत्ति से जुड़े न्यायालय में विचाराधीन हैं। आलम यह है कि सब कुछ त्यागने का दावा करने वाले भगवाधारी, न्यायालय में मौजूद लोगों में से हर दूसरा शख्स देखा जा सकता है। फिलहाल जो नया मामला सामने आया है उसमें सम्पत्ति का हकदार न होने के बाद भी कुछ संतों ने एक सम्पत्ति को दूसरे के नाम कर दिया। जिन लोगों ने सम्पत्ति का दूसरे को मालिक बनाया है उस सम्पत्ति से उनका दूर-दूर तक कोई लेनादेना तक नहीं है। मजेदार बात यह कि सम्पत्ति लेने वाले और देने वाले दोनों का ही सम्पत्ति पर अधिकार नहीं है। बावजूद इसके दूसरे को सम्पत्ति का मालिक लिखित रूप से बना दिया गया। अब सम्पत्ति के असली वारिश सामने आ गए हैं। जो इन भगवाधारण करने वाले कब्जाधारी गिरोह के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं। ऐसे में अब इन संतों की ग्रह दशा नए साल में बिगड़ सकती है। जिन संतों की ग्रह दशा बिगड़ सकती है। उनकी संख्या एक दर्जन से अधिक बतायी जा रही है। जिसमें से करीब छह प्रमुख नामचीन संत हैं। जिनको अब न्यायालय के साथ जेल के दर्शन भी करने पड़ सकते हैं।

कुछ संतों की नए साल से पूर्व बदल सकती है ग्रह दशा, जानिए क्यों


