हवालात में बंद जवान ने लगाई फांसी, पुलिस में मचा हड़कंपय परिजनों का हंगामा

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हवालात में बंद युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग के प्रधान सहायक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जबकि मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, सर्वे चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे सुनील रतूड़ी उम्र 45 वर्ष तेल भरवाने पहुंचे थे। इसी दौरान पैसों को लेकर उनकी कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर रायपुर थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक एल्कोमीटर जांच में वे शराब के नशे में पाए गए थे।

बताया जा रहा है कि थाने में हंगामा करने पर पुलिस ने उन्हें हवालात में बंद कर दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे हवालात से आवाज आने पर पुलिसकर्मियों ने देखा कि सुनील ने कंबल को गेट में बांधकर फांसी लगा ली थी।

पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें उतारकर उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *