हरिद्वार। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 5 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायल हरिद्वार के बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार करीब 12 बजे एक कार यूके 08 एएक्स 7552 हरिद्वार से देहरादून की तरफ जा रही थी, तभी वैदिक नगर (रायवाला) के नजदीक कार सुसवा नदी के पुल से टकरा गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर कार के नीचे गिरते ही चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया।
रायवाला कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना मेे घायलों हुए सभी को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में कार्तिक, रणवीर, मनोज, विशाल व अनुराग के नाम शामिल है, जिनमें मनोज को काफी चोटंे लगना बताया जा रहा है।


